गढ़वा, फरवरी 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश इकाई ने पार्टी अनुशासन को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री राज्यसभा सांसद सह मुख्यालय प्रभारी डॉ. प्रदीप वर्मा द्वारा जारी पत्र में जिले के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पांडेय से सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण का जवाब मांगा गया है। जारी पत्र में कहा गया है कि अलखनाथ के विरुद्ध पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने की शिकायतें पार्टी के संज्ञान में आई हैं, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आती हैं। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार उन्हें सात दिनों के अंदर अपना स्पष्टीकरण प्रदेश कार्यालय रांची में प्रस्तुत करने को कहा गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब नहीं मिलने पर पार्टी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगी। य...