गिरडीह, सितम्बर 20 -- गावां। भाजपा ने शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। साथ ही सूर्या हांसदा की कथित एनकाउंटर में मौत की सीबीआई जांच कराने और नगड़ी में रिम्स-2 के लिए आदिवासियों की जमीन जबरन छीनने के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद की। धरना में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक उपाध्याय और भाजपा नेता मनोज यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गावां व माल्डा मंडल के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद एवं आनंदी यादव ने संयुक्त रूप से व संचालन मुन्ना सिंह ने किया। मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। "भ्रष्टाचार चरम पर, हांसदा की हत्या राजनीतिक साजिश" धरना स्थल पर विचार व्यक्त करते हुए अशोक उपाध्याय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.