मऊ, सितम्बर 2 -- मऊ। प्रधानमंत्री की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर तिराहा से कांग्रेस कार्यालय तक आक्रोश के साथ पदयात्रा निकाली। कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचकर आक्रोश जताते हुए धरना दिया। भाजपा की जिला उपाध्यक्ष संगीता द्विवेदी के नेतृत्व में महिला मोर्चा की नेताओं ने हाथ में नारे लिखे पोस्टर लेकर कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से माफी मांगने की मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि कांग्रेस के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की माता के प्रति अपशब्द कहे गए यह भारतीय संस्कृति और मर्यादा के खिलाफ है। राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। जब तक माफी नहीं मिलती, भाजपा का विरोध प्रदर्शन पूरे देश में चलता रहेगा। भाजपा कार्यकर्ता सड़क से सदन तक कांग्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.