मुजफ्फरपुर, सितम्बर 10 -- बोचहां,हिन्दुस्तान संवाददाता। भाजपा कफेन मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटियासा पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया। उसके बाद माई स्थान चौक पर पंचायत अध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा के आवास पर बैठक हुई। इस मौके पर भाजपा नेता अजय कुमार, पूर्व अध्यक्ष वसंत कुमार कुशवाहा एवं ब्रह्मस्थान चौक पर मंडल महामंत्री दीपक कुमार सिंह मौजूद रहे। वहीं, गरहा पंचायत में लोजपा के प्रखंड उपाध्यक्ष अमोद यादव के आवास पर बैठक हुई। पूर्व मुखिया भरत राय के नेतृत्व में सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुए। हरिकिशोर सिंह उर्फ बबलू, मनोज सिंह, विनोद सिंह, जितेंद्र सिंह, सोनेलाल सहनी, विनय बलमुआ, राधेश्याम कोइराला, राहुल कुमार, किशन कुमार, रजनीकांत सिंह, ललित सहनी, जगदीश राम, बीरबल राम, मनोज कुमार केटीएम, मौर्यध्वज साह, उदय कुम...