जमशेदपुर, जुलाई 20 -- पटमदा: भाजपा पटमदा मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष निरंजन रजक के नेतृत्व में रविवार को मंडल के वरीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ता तथा भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद की उपस्थिति में पटमदा मंडल अन्तर्गत आगुईडांगरा गांव के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय डिगारडीह के प्रांगण में फलदार पौधे लगाए गए।मौके पर नंदजी प्रसाद नेकहा कि वृक्षों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। वे हमें फल, फूल, छाया और शुद्ध हवा प्रदान करते हैं। इसके अलावा वृक्ष वातावरण को शुद्ध रखते हैं, मिट्टी के कटाव को रोकते हैं। इसलिए हर कार्यकर्ता को वृक्षारोपण करना चाहिए ताकि हमारे जीवन के लिए वातावरण हमेशा शुद्ध बनी रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह पटमदा जिला परिषद् सदस्य प्रदीप बेसरा, जिला कार्यसमिति सदस्य शरत सिंह सरदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्त, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.