मुरादाबाद, नवम्बर 15 -- सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष में शनिवार को देहात विधानसभा क्षेत्र में एकता पदयात्रा रैली निकाली गई। इस दौरान रैली का जगह-जगह पुष्प बरसाकर स्वागत किया गया। रैली की शुरुआत नवीन नगर स्थित मानसरोवर इंटर कॉलेज से हुई। इसके बाद यात्रा कांठ रोड मधुबनी अकबर किला सेल टैक्स ऑफिस होते हुए आरके स्कूल पर समाप्त हुई। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, डॉक्टर केके मिश्रा, महानगर उपाध्यक्ष दिनेश सिसोदिया, रामगंगा विहार मंडल उपाध्यक्ष अनूप मेहरोत्रा, एमडीए बोर्ड के सदस्य राजू कालरा, महानगर अध्यक्ष गिरीश भांडुला, युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी अर्चित गुप्ता, राजीव गुप्ता, अतुल मेहरोत्रा, नबीनगर पार्षद पंकज शर्मा, सुनीता शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। एकता पदयात्रा से कांठ रोड पर लगा भीषण ज...