पलामू, अक्टूबर 29 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड के चाईबासा अस्पताल में थैलेसीमिया से ग्रसित पांच मासूम बच्चों को एचआईवी पॉजिटिव ब्लड चढ़ाने और इससे सभी के संक्रमित होने के मामले को लेकर भाजपा की पलामू यूनिट ने मंगलवार को मेदिनीनगर में विरोध मार्च निकाला। स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही से बच्चों के जान पर खतरा कायम हो जाने को गंभीर मामला बताते हुए भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को घेरने का प्रयास किया। मेदिनीनगर के गीता भवन से छहमुहान चौक तक विरोध मार्च निकाला गया। भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया। जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि बडबोले स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और लापरवाह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कारण झारखंड के अस्पतालों की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। राज्य के अस्पताल भगवान भरोसे चल रहे हैं। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.