रांची, जनवरी 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नए साल के पहले ही दिन कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 111 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दुबे ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। आलोक कुमार दुबे ने कहा कि यह महंगाई नहीं, भाजपा की सोची-समझी वसूली नीति है। नए साल की शुरुआत ही जनता की जेब काटकर करना यह साबित करता है कि भाजपा को न जनता की चिंता है, न व्यापारियों की, उन्हें तो बस चिंता है अपने मित्र अडाणी की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार डॉलर का बहाना बनाकर देश की जनता को लूटने में लगी हुई है। जब मुनाफा बढ़ता है तो सरकार चुप रहती है और जब अंतरराष्ट्रीय बाजार का नाम लेकर कीमतें बढ़ानी हों तो बोझ सीधे जनता पर डाल दिया जाता है। आलोक दुबे ने कहा कि होटल, ढाबे, छोटे व्यापारी, रोजगार देने वाले लोग सब पर इसका सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.