नई दिल्ली, जनवरी 13 -- भाजपा ने नए अध्यक्ष चुनाव की तैयारी शुरू की ---- - महासचिवों ने बैठक कर सभी प्रमुख नेताओं से शुरू किया संपर्क - 20 जनवरी को हो सकता है नए अध्यक्ष का निर्वाचन - प्रधानमंत्री मोदी समेत पार्टी के सभी प्रमुख नेता बनेंगे प्रस्तावक - नामांकन के लगभग 10 सेट हो सकते हैं दाखिल - नितिन नबीन का अध्यक्ष चुनाव जाना तय, सबसे युवा अध्यक्ष होंगे -- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता उत्तरायण के शुभ मुहूर्त के आते ही भाजपा नेतृत्व अपना नया अध्यक्ष चुन लेगा। अगले सप्ताह 19 - 20 जनवरी को नए अध्यक्ष के विधिवत चुनाव की संभावना है। इसके लिए पार्टी महासचिवों ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ही नए अध्यक्ष होंगे। भाजपा के संगठन चुनाव के लंबे दौर के बाद अब पार्टी अपना नया अध्यक्ष चुनने जा रही है. हालांकि पिछले म...