लखीमपुरखीरी, अप्रैल 6 -- लखीमपुर। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टीका 45 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। जिला कार्यालय सहित सभी मंडलों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने झंडा रोहण कर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई। कन्या भोज का भी आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को मुंबई में हुई थी। इसके प्रथम अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई थे। सदर विधायक योगेश वर्मा ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। कार्यक्रम संयोजक आशीष मिश्रा ने बताया कि स्थापना दिवस का कार्यक्रम पूरे जिले में एक साथ मनाया गया। जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि सात अप्रैल को सभी बूथों पर भाजपा का झंडा रोहण किया जाएगा। इस दौरान विनोद लोधी, कुलभूषण सिंह, अभिषेक...