हजारीबाग, फरवरी 1 -- चौपारण, प्रतिनिधि। भाजपा कार्यालय में रविवार को संत शिरोमणि रैदास की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बरही विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुन्द साव, सह प्रतिनिधि रामस्वरूप पासवान, मध्य प्रतिनिधि रिशु बर्णवाल, पश्चमी प्रतिनिधि आशीष सिंह, मंडल अध्यक्ष रेवा शंकर साव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत रैदास के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक है। हम सबको उनके पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है। रामस्वरूप पासवान ने कहा कि संत रैदास ने समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया। मंडल अध्यक्ष ने उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराया। मौके पर प्रोफेसर बिराज रविदास, शिक्षक अर्जु...