जामताड़ा, फरवरी 15 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने विगत 12 फरवरी को जामताड़ा के भाजपा नेता तरूण कुमार गुप्ता तथा मिहिजाम से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार सह पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा नीना शर्मा से पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगा है। प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि पार्टी के संज्ञान में आया है कि दोनों नेता संगठन के आधिकारिक निर्णयों के विपरीत गतिविधियों में संलिप्त हैं, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। दोनों को सात दिनों के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रदेश कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। अन्यथा संगठनात्मक अनुशासन के तहत कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष ...