बदायूं, अप्रैल 10 -- भाजपा की ओर से विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सरकार और संगठन की परिवर्तन यात्रा एवं भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन विषय पर भाषण दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने देश की राजनीति की दिशा और दशा दोनों को बदला है। पार्टी संगठनात्मक रूप से भी निरंतर सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है। भाजपा सरकार गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार एवं अपराध मुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जान प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के हित में योजनाएं संचालित की हैं। कार्यक्रम संयोजक अनुज माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी, वीरपाल यादव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.