पटना, दिसम्बर 17 -- बिहार भाजपा ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नेता प्रतिपक्ष की तस्वीर डाली है, जिसमें उन्हें लापता बताया गया है। भाजपा ने तंज कसा है कि इस लापता की तलाश है। इन्हें आखिरी बार कब देखा गया था, इस पर भी कटाक्ष किया गया है। भाजपा के इस पोस्ट के बाद इस तस्वीर को लेकर राजनीतिक गलियारे में खूब चर्चा हो रही है। मालूम हो कि तेजस्वी कुछ दिनों से पटना में नहीं हैं। विधानसभा चुनाव के बाद वे विदेश गए हुए हैं। इसको लेकर भाजपा ने उन्हें अपने पोस्ट के माध्यम से घेरने की कोशिश की है। भाजपा को तेजस्वी फोबिया : राजद भाजपा की ओर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लापता बताए जाने पर राजद ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है। प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि भाजपा नेता अगर तेजस्वी यादव को खोजना चाहते हैं तो वे बिहार की जनता और नौजवान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.