नई दिल्ली, मई 16 -- नई दिल्ली। भाजपा ने शुक्रवार को दिल्ली के तीन जिलों में तिरंगा यात्रा निकाली। पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और शाहदरा में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलजीत सहरावत, पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी, वरिष्ठ नेता राजीव बब्बर, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा में सतीश उपाध्याय ने कहा कि देश अभी भूला नहीं है कि आम आदमी पार्टी ने 2016 में सेना से पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे। अब एक बार फिर इन्हीं की पार्टी के नेता सीजफायर पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं, दुष्यंत गौतम ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की कायराना हरकत का जवाब दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...