देहरादून, फरवरी 5 -- भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल ने संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी करने के विरोध में शहीद भगत सिंह चौक पर नारेबाजी की। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। गुरुवार को भाजपा मसूरी मंडल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जोरदार नारेबाजी के बीच दहन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बारे में आपत्ति जनक टिप्पणी की जिससे पूरे विश्व में सिख समुदाय चिंतित है। आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीति यही रही है कि अल्पसंख्यकों को दबाया जाए व प्रताड़ित किया जाए। कांग्रेस के पास कोई नीति नहीं है। कहा कि राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस के इस कथन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.