नोएडा, जनवरी 24 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी- जी- राम-जी अभियान के अंतर्गत दादरी विधानसभा क्षेत्र के सैंथली दयानगर गांव में शनिवार को कृषक श्रमिक ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। लोगों को योजन के बारे में जानकारी दी गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि मनरेगा में 100 दिन का रोजगार देने का वादा किया गया था और वीबी-जी-राम-जी योजना में 125 दिन के रोजगार की गारंटी है। साथ ही फसलों की बुआई व कटाई के मौसम में काम न होने अतिरिक्त काम दिया जाएगा। वहीं दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि मनरेगा योजना में बहुत भ्रष्टाचार था। नई व्यवस्था के तहत इसमें भ्रष्टाचार की गुंजाइश नह...