बोकारो, अगस्त 14 -- कसमार। कसमार प्रखंड के खैराचातर में बुधवार को भाजपा प्रखंड कमेटी ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस यात्रा में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ जोशपूर्ण नारे लगाए और लोगों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। जिला कार्यसमिति सदस्य तुलसी दास जायसवाल ने कहा कि हर घर तिरंगा यात्रा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम का उत्सव है। महामंत्री आनंद कुमार महतो ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के इस अवसर पर हमें अपने शहीदों के बलिदान को याद कर उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार महतो, परमेश्वर नायक, रामलाल ठाकुर, कैलाश महतो, प्रफुल्ल कुमार महतो, राजेंद्र महतो, रामचरण महतो, सुरेश कालिंदी, महेश महतो, संतोष नायक, सिदम महतो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.