गौरीगंज, मई 7 -- अमेठी। भाजपा द्वारा वक्फ संशोधन बिल को लेकर चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के अंतर्गत जगदीशपुर विधानसभा के सिधियावां में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनवार अंसारी उपस्थित रहे। अनवार अंसारी ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल का उद्देश्य मुस्लिम समाज को बेघर करना नहीं, बल्कि मदरसों और कब्रिस्तानों की स्थिति सुधारना है। उन्होंने विपक्ष पर मुस्लिम समुदाय में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। सुधांशु शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों के गरीबों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। वक्फ संपत्तियों का सही उपयोग सुनिश्चित कर गरीबों को लाभ पहुंचाया जाएगा। विधायक सुरेश पासी ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.