सहारनपुर, जनवरी 29 -- भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले भर में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के तहत फार्म-6 भरवाने का विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान 29 व 30 जनवरी को सभी बूथों पर आयोजित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर नए मतदाताओं, विशेष रूप से महिला मतदाताओं एवं छूटे हुए मतदाताओं के फार्म भरवाए। प्रत्येक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि द्वारा न्यूनतम 10 फार्म-6 भरवाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान नए मतदाताओं से जन्म एवं निवास प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज संलग्न कराए गए। साथ ही वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर माता-पिता अथवा दादा-दादी/नाना-नानी का विवरण भी घोषणा पत्र में भरवाया गया। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अभियान को पूरी गंभीरत...