मैनपुरी, अप्रैल 6 -- भाजपा ने रविवार को 46वां स्थापना दिवस धूममधाम से मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपाई जुटे और पार्टी की नीतियों के बारे में बताया गया। चेयरमैन यतेंद्र जैन ने कहा कि पंडित दीनदयाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी ने अखंड भारत का सपना लिए भारतीय जनता पार्टी की मजबूत नींव रखी। भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व अटल बिहारी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजीव बघेल, राहुल यादव, राजू वर्मा, नील कांत शाक्य, संजू शाक्य, राजकुमार शाक्य, ब्रजेश चौहान, चेयरमैन प्रतिनिधि अभिषेक जैन, पंकज मिश्रा, विक्रम प्रधान, धर्मवीर जाटव, बबलू दिवाकर, अवनीश चौहान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.