सोनभद्र, दिसम्बर 6 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में एसआईआर को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर विधायक भूपेश चौबे के नेतृत्व में शनिवार को नगर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया। पीएमश्री राजकीय राजकीय कन्या विद्यालय से इसका शुभारंभ किया गया। मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर नगर में भारतीय जनता पार्टी का अलग अंदाज दिखा। सदर विधायक की अगुवाई में पार्टी के लोग घर-घर जाकर कुंडी खटखटाना शुरू किए। विधायक ने सभी को जागरूक करते हुए कहा की एसआईआर प्रक्रिया में किसी भी मतदाता का नाम छुटने न पाए। इसके लिए निर्वाचन के लोग जो भी दस्तावेज मांग रहे हैं, उसे दिया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा यह भी ध्यान देने की जरूरत है कि कोई अवैध घुस पैठिया यदि है तो उसे भी चिन्हित किया जाए। ढोल मंजीरा की टीम भी नगर में लोगों को ...