रांची, जुलाई 10 -- खूंटी, संवाददाता। भाजपा जिला इकाई के तत्वावधान में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा के नेतृत्व में शहर में कई धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित हुए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ने भगत सिंह चौक स्थित हनुमान मंदिर, पिपरा टोली स्थित राम मंदिर सहित कई मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की एवं वहां के पुजारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कांशी नाथ महतो, जिला उपाध्यक्ष बिनोद नाग, कैलाश राम, जिला महामंत्री संजय साहू, जिला कोषाध्यक्ष प्रियांक भगत, पूर्व नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश जयसवाल, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मदन मोहन गोप, सुदन मुंडा, कृष्णा लोहरा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.