गिरडीह, अगस्त 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा ने रविवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपाई झंडा मैदान में जमा हुए। यहां से जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में भाजपा नेता और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर निकले। कुछ लोग पैदल तो कुछ लोग बाइक पर तिरंगा लेकर चल रहे थे। वही 75 मीटर का तिरंगा लेकर भाजपाई चल रहे थे। इस दौरान भाजपाई भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा आंबेडकर चौक, टावर चौक, कालीबाड़ी होते हुए बड़ा चौक पर समाप्त हुई। यहां सभा का आयोजन हुआ। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। मौके पर भाजपा नेता सुरेश साव, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, दिनेश यादव, विनय कुमार सिंह, संदीप डांगयच, अमर सिन्हा, सुभाष सिन्हा, नवीन सिन्हा, श्याम प...