हरिद्वार, अक्टूबर 2 -- भाजपा जिला कार्यालय में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आजादी दिलाई। वहीं,लाल बहादुर शास्त्री ने देश के विकास में मिसाल कायम की। सेवा पखवाड़े के जिला संयोजक लव शर्मा ने कहा कि देशभर में पार्टी कार्यकर्ता स्वच्छ भारत अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। यह केवल एक दिन का कार्यक्रम न होकर जीवनशैली का हिस्सा बने, तभी गांधीजी के सपनों का भारत साकार होगा। इसकी शुरुआत हमें अपने घर और आसपास की सफाई से करनी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.