शाहजहांपुर, जून 1 -- शाहजहांपुर। अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर भाजपा चौक मंडल ने शनिवार को गर्रा घाट (गांधी पार्क निकट) पर स्वच्छता अभियान चलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिकों व समाजसेवियों ने भी परिसर में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई ने नदियों, कुओं व बावड़ियों का निर्माण कराया था। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह अभियान चलाया गया। मंडल अध्यक्ष सत्यम शर्मा ने बताया कि शाम को श्री गंगा आरती भी की जाएगी। कार्यक्रम में वेद प्रकाश मौर्या, कमल किशोर गुप्ता, मनीष गुप्ता, हिमांशु आनंद, हर्ष खन्ना, वरुण शुक्ला, आरती भोजवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...