रांची, अगस्त 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने केंद्र की भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल को गिरफ्तार करना भारतीय राजनीति के इतिहास का काला अध्याय है। यह लड़ाई न कांग्रेस बनाम बीजेपी की है, न सत्ता बनाम विपक्ष की है। यह भारत के हर नागरिक के संवैधानिक अधिकार, एक व्यक्ति, एक वोट की रक्षा की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की तानाशाही नीतियां जनता की आवाज को दबाने की साजिश कर रही हैं। मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर फर्जी नाम, डुप्लिकेट एंट्रियां और गलत पते जोड़कर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है, जो सीधे-सीधे लोकतं...