लोहरदगा, जून 14 -- कैरो, प्रतिनिधि। केंद्र की एनडीए सरकार के लगातार 11वर्ष कार्यकाल सुचारू रूप से चलने के उपलक्ष्य में शनिवार को कैरो भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र महतो की अध्यक्षता में संकल्प सभा का आयोजन देवी मंडप परिसर में किया गया। मौके पर भाजपा द्वारा लगातार 11 वर्षों तक के शासन करने और देश के प्रधानमंत्री बने रहने वाले नरेंद्र मोदी की कार्यकाल में विकास कार्यों की चर्चा की गई। प्रखण्ड अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2014 से लगातार केंद्र में सरकार चला रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में देश दिन दूनी रात चौगुनी विकास कर रही है। आज देश हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है। देश का मान सम्मान अंतराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है। देश सुरक्षित हाथों में है। देश के हर नागरिक अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहा है। देश की ज...