चतरा, अप्रैल 22 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के मंत्री हफिजुल हसन के संविधान के विरोध में बयानबाजी के विरोध में भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता के नेतृत्व में मंगलवार को आक्रोश प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार को जल्द मंत्री मंडल से हफीजुल हसन को बरखास्त करने की मांग कर रहे थे, नहीं तो और उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी जा रही थी। कहा गया कि भाजपा संविधान का सम्मान करती है, और करते रहेगी। लेकिन कांग्रेस ने पहले बाबा साहेब को अपमानित किया अब भी कांग्रेस जेएमएम, आरजेडी संविधान को अपमानित कर रही है। जिसे भाजपा बर्दास्त नहीं करेगी। कार्यक्रम सदर थाना के समीप से निकलकर केशरी चौक होते हुए समाहरणालय पहुंची, उसके बाद राज्यपाल महोदय के नाम डीसी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में पुर्व जिला अ...