जमशेदपुर, मार्च 24 -- झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा के छियासी बस्तियों के लोगों को अतिक्रमणकारी कहने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और बस्तीवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को भाजपा बिरसानगर मंडल और बर्मामाइंस मंडल के नेतृत्व में झारखंड सरकार का पुतला दहन कर जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप और बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हेमंत सरकार होश में आओ और बस्तीवासियों को अपमानित करना बंद करो जैसे नारे लगाए। भाजपा ने आरोप लगाया कि मंत्री दीपक बिरुवा के बयान से साफ है कि सरकार बस्तीवासियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की साजिश कर रही है। चुनाव के दौरान गरीबों को मालिकाना हक देने का वादा किया गया था, लेकिन अब उन्हें अतिक्रमणकारी बताकर हटाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.