एटा, नवम्बर 5 -- भारतीय जनता पार्टी ने मैनपुरी रोड स्थित एक गार्डन में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन आयोग के घोषित विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर-2 अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने दीप प्रज्वलन कर किया। विधायक ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को सशक्त और पारदर्शी बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह अभियान सिर्फ प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि पार्टी के संगठनात्मक दायित्व का भी हिस्सा है। जिला महामंत्री कुमारी आश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.