सीतापुर, मई 16 -- सीतापुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक आहूत की गई। जिसमें मुख्य रूप से आगामी अभियान रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने जिला पदाधिकारियों को अभियान के सफल आयोजन के विषय में जानकारी व दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने पदाधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित दायित्व वितरण भी किया। इस अवसर पर करुणा शंकर त्रिपाठी, सुधाकर शुक्ला, कंचन प्रभा पांडे, इंदू सिंह सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.