लखनऊ, जून 29 -- भाजपा की महानगर इकाई ने नगर निगम कार्यकारिणी समिति के 6 रिक्त पदों के लिए पार्षदों के नाम तय कर दिए हैं। महापौर खेमे के पार्षदों को निराशा मिली है, क्योंकि छह में से पांच पार्षद महापौर के धुरविरोधी माने जाते रहे हैं। इन छह में से पांच पार्षद ही चुने जा सकेंगे क्योंकि एक सीट समाजवादी पार्टी के पक्ष में जानी तय है। इनमें से किसका पत्ता साफ होगा यह महापौर तय करेंगी। एक जुलाई को सदन की बैठक में कार्यकारिणी का चुनाव होगा। कार्यकारिणी समिति के रिक्त पदों पर नए सदस्यों के चयन के लिए लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी पिछले करीब एक महीने से लगातार लगे हुए थे। सभी जनप्रतिनिधियों और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से विचार विमर्श के बाद वरिष्ठता और सामाजिक समीकरण के संतुलन के आधार पर रविवार को छह नामों की सूची जारी की। इसमें पार्षद देव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.