बागेश्वर, अगस्त 13 -- कांडा। भारतीय जनता पार्टी कांडा कमस्यार मंडल के तत्वावधान में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें कांडा स्टेशन से रामलीला मैदान तक यह रैली निकली जिसमें कांडा व्यापार मंडल का भी सहयोग रहा। इस दौरान पिथौरागढ़ जनपद प्रभारी कुंदन परिहार, मंडल अध्यक्ष दरपान सिंह बिष्ट महामंत्री, गौरव पंत हयात सिंह रावत, प्रवीण कार्की, विनय कर्म्याल, मनीष कांडपाल, जितेंन्द्र वर्मा ,रवि पांडेय, धीरज गड़िया, कैलाश राम आदि मौजूद रहे। 14 बीजीएच 08 पी: कांडा में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...