पटना, फरवरी 22 -- भाजपा ने एआई इंपैक्ट समिट के विरोध में युवा कांग्रेस द्वारा किया गये प्रदर्शन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इसको लेकर रविवार को राज्य के सभी जिलों में भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। पटना में भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक प्रमोद सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में पार्टी के प्रदेश कार्यालय से जुलूस निकाला गया, जो आयकर गोलंबर तक गया। श्री चंद्रवंशी ने कहा कि जब पूरा विश्व भारत में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट पर गर्व कर रहा है, तब कांग्रेस द्वारा इसका विरोध करना राष्ट्रहित के खिलाफ है। कहा कि मेहमानों का सम्मान करना हमारी संस्कृति का हिस्सा है, किंतु कांग्रेस नेताओं ने अपने व्यवहार से देश की छवि को ठेस पहुंचाया है। जुलूस में यूपी शर्मा, संतोष पटेल,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.