विकासनगर, जनवरी 31 -- भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला देहरादून ग्रामीण की ओर से शनिवार को मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने ही ओबीसी समाज को वास्तविक सम्मान दिया है। बरोटीवाला के एक वेडिंग प्वाइंट में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नेत्रपाल मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं ओबीसी समाज से आते हैं। जिन्होंने पूरे विश्व में ओबीसी समाज का गौरव बढ़ाया है। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि बरोटीवाला ओबीसी बाहुल्य क्षेत्र है। यहां का पूरा समाज भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा है, क्योंकि भाजपा ही ओबीसी समाज का पूर्ण सम्मान करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...