लखनऊ, फरवरी 5 -- एसआईआर के दूसरे चरण के अंतिम दौर में भाजपा महानगर की ओर से गुरुवार को विशेष अभियान चलाया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह बूथ प्रवासी के रूप में पूर्व विधानसभा क्षेत्र के गोमतीनगर स्थित मॉडर्न एकेडमी पोलिंग स्टेशन पर उपस्थित रहे और मतदाता फॉर्म भरवाए। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी कैंट विधानसभा के बूथ संख्या 7 और 8 सहित अन्य बूथों पर उपस्थित मतदाताओं के फार्म भरवाए। नीरज सिंह ने 'बूथ जीतो, चुनाव जीतो' के मूल मंत्र के साथ कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया । मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि बैठक में पार्षद अरुण तिवारी, एसएम ओझा, दयाशंकर तिवारी, राकेश जेटली, नितिन द्विवेदी, धीरेंद्र सिंह, नर्मदा श्रीवास्तव, शैलजा सिंह आदि उपस्थित रहे।।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.