गिरडीह, फरवरी 4 -- गिरिडीह। नगरपालिका आम चुनाव 2026 दलगत आधार पर नहीं है, पर पार्टियों के समर्थित प्रत्याशी उतरने के बाद नगर निगम का चुनावी पारा हाई होने लगा है। नगर निगम चुनाव में भाजपा ने समर्थित प्रत्याशी को मैदान में उतार दिया है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉ शैलेंद्र चौधरी ने मंगलवार को मेयर पद के लिए नामांकन भी कर दिया है। नामांकन में इनके साथ भाजपा को पूरा कुनबा नजर आया। डॉ शैलेंद्र के नामांकन के बाद सभी की निगाहें अब झामुमो-कांग्रेस द्वारा पार्टी के समर्थित प्रत्याशी की घोषणा पर है। चार फरवरी को नामांकन का अंतिम दिन है। संभवत: 5 फरवरी तक दोनों पार्टियां समर्थित प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सकती है। नगर निगम में मेयर पद के लिए अभी तक प्रमुख रुप से भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉ शैलेंद्र चौधरी, झामुमो महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रमिला मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.