सीवान, दिसम्बर 16 -- सीवान, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा शहर के शांति बट वृक्ष से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए जेपी चौक के रास्ते पटेल चौक पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि जब दुकानदार और आमजन स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएंगे तथा उनके क्रय-विक्रय को बढ़ावा देंगे, तभी देश में स्वदेशी उद्योगों और कल-कारखानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। इससे युवाओं और किसानों को भी लाभ होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश कुमार कुशवाहा उर्फ बंटी, नंद प्रसाद चौहान, अभिमन्यु सिंह ,धनंजय सिंह, सत्यम सिंह सोनू...