नई दिल्ली, जून 2 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली नगर निगम के सभी 12 जोन की वार्ड समिति और वार्ड समिति से दो स्थायी समिति के रिक्त सदस्य पदों पर सोमवार को चुनाव संपन्न हो गए। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक निगम मुख्यालय सिविक सेंटर ए ब्लॉक में वार्ड समिति के चुनाव के लिए मतदान हुए। इसमें कुल आठ जोन की वार्ड समिति के चुनाव भाजपा के उम्मीदवारों ने और तीन जोन की वार्ड समिति के चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के दोनों पदों पर जीत दर्ज की। भाजपा ने नजफगढ़, शाहदरा उत्तरी, शाहदरा दक्षिण, दक्षिण जोन, केशवपुरम जोन, सिविल लाइंस जोन, नरेला जोन और मध्य जोन जोन में जीत दर्ज की। इसमें केशवपुरम और मध्य जोन में भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीते। मध्य जोन में आप के उम्मीदवार सिर्फ अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.