मुंगेर, अप्रैल 3 -- मुंगेर, निज संवाददाता । भाजपा नेत्री सह भाजपा महिला नगर अध्यक्ष लाल दरवाजा निवासी कविता साहनी के साथ दो माह पूर्व मारपीट व हमला मामले में फरार नामजद आरोपी जिम्मी यादव उर्फ रूपेश को बुधवार को पुलिस ने लाल दरवाजा से गिरफ्तार कर लिया। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के पश्चात आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि भाजपा नेत्री कविता साहनी पर हमला करते हुए दो माह पूर्व मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले में नामजद आरोपी लाल दरवाजा निवासी जिम्मे यादव उर्फ रूपेश फरार चल रहा था। जिसे बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.