घाटशिला, फरवरी 14 -- घाटशिला। भाजपा नेत्री सह जिला परिषद सदस्य सह देवयानी मुर्मू के नेतृत्व में मंगलवार को घाटशिला प्रखंड कालिचित्ति गांव में बूथ संख्या 88 और बड़ाजुड़ी गांव में बुथ संख्या- 104 से दीवार लेखन कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। श्रीमती मुर्मू ने बताया कि भाजपा के गांव चलो अभियान के माध्यम से हर बूथ तक कार्यकर्ता पहुंच रहे है। मोदी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीणों को दी जा रही है। इस अभियान में गांव की महिलाएं बढ़ चढ़ कर भाग ले रही है। अपने हाथों से दीवारों पर कमल चिन्ह बना रहे है। उन्होने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए फिर से मोदी सरकार बनाना है। इस मौके पर भाजपा नेता लखन मार्डी, दिनेश साव, मुकेश भकत, सत्यनारायण पुष्टी, गोपाल कोईरी, फागु सोरेन समेत दर्जनो महिला पुरुष उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...