दुमका, दिसम्बर 1 -- दुमका। दुमका प्रखंड अंतर्गत बढड़तली पंचायत के गान्दो की भाजपा नेत्री फुलकुमारी देवी के पुत्र का बीते दिन सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरा क्षेत्र शोकाकुल है। सोमवार को भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य परितोष सोरेन, रामकृष्ण हेंब्रम तथा पंकज मुर्मू। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर गान्दो पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढ़स बंधाया तथा इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य व शक्ति प्रदान करने की कामना की। मौके पर गान्दो मंडल के भाजपा महामंत्री अरविंद दुबे, मंत्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.