कटिहार, दिसम्बर 29 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सीमा झा के पिता सुशील झा का निधन हो गया। सुशील झा प्राणपुर विधानसभा के आजमनगर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे। निधन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताया। दिवंगत सुशील झा के पुत्र आशीष झा भाजपा नगर उत्तर मंडल के अध्यक्ष हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, भाजपा जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंद अधिकारी,सौरभ मालाकार, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह उर्फ प्रिंस कुमार, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रियंका सिंह, जिला मंत...