अररिया, मई 8 -- भरगामा, ए.सं.। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ नेता जयरानी यादव के पति चंद्रशेखर यादव के निधन पर भाजपा की ओर से एक शोक सभा का आयोजन किया गया। यह सभा वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन से हुई जहां उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर अशोक सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर यादव एक सजग, सामाजिक एवं सक्रिय व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कहा कि हमेशा समाज के कल्याण और संगठन के हित में कार्य किया। उनके असामयिक निधन से भाजपा परिवार स्तब्ध एवं शोकाकुल हैं। शोक सभा में भाजपा मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता, ललित झा, जयप्रकाश पोद्दार, सुबोध यादव, सौरव सिंह, कौशल सिंह ...