मथुरा, अप्रैल 11 -- साइबर ठगी करने वालों ने भाजपा नेत्री के व्हाट्स ऐप अकॉउंट को हैक कर पैसा मांगना शुरू कर दिया। जानकारी होने पर महिला नेत्री ने कोतवाली में तहरीर दी है। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूजा चौधरी का गत दिनों किसी ने व्हाट्स ऐप अकॉउंट को हैक कर लिया। हैकर्स द्वारा उनके व्हाट्स ऐप अकॉउंट से जान पहचान वाले लोगों को मैसेज भेजे जाने लगे और मज़बूरी बताकर रुपए ऐंठना शुरू कर दिया। किसी परिचित ने जब महिला नेत्री से रुपयों की आवश्यकता के बारे में पूछा तो अकॉउंट हैक होने की जानकारी सामने आई। भाजपा नेत्री ने सोशल मीडिया पर भी अपने व्हाट्सऐप अकाउंट के हैक होने की जानकारी देते हुए किसी भी तरह की बात न मानने और रुपये न भेजने की अपील कर दी। इसके बावजूद उनके कई परिचित इस चपेट में आ गए और उन्होंने क्यूआर कोड के माध्यम से रुपये भेज दिए। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.