अलीगढ़, जनवरी 22 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। मैरिस रोड पर भाजपा नेताओं के गुटों में हुई मारपीट के मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमे के बावजूद गिरफ्तारी तो नहीं हो सका, मगर पुलिस आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बुरी तरह मारपीट करते नजर आ रहे हैं। हमलावरों को पुलिस ने चिह्नित कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है। बुद्धविहार कालोनी निवासी भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी राकेश सहाय बीते सोमवार की रात अपने साथी संजय शर्मा के साथ अचल पर थे। तभी उनके मोबाइल पर योगी उर्फ योगेन्द्र की कॉल आई और उन्हें मैरिस रोड पर मिलने के लिए बुला लिया था। राकेश अपने साथी संजय के साथ वहां पहुंचे तो आरोपियों ने लाठी डंडे व तमंचे की बट से जातिसूचक शब्द बोलते हुए हमला कर दिया था। बीच बचाव में आए संजय के स...