बदायूं, अप्रैल 10 -- राशन की दुकान खुली बैठक में स्वीकृत हो गई लेकिन अभी तक चयनित व्यक्ति को आवंटित नहीं की गई है। इसके बाद चयनित व्यक्ति के भाई भाजपा नेता ने पूर्ति विभाग में संपर्क किया तो बाबू ने खुलकर रिश्वत मांग ली। धमकी भी दी है कि अगर रिश्वत नहीं दी तो दुकान आवंटित नहीं होने दी जायेगी। भाजपा नेता ने डीएम से शिकायत की, जिस पर जांच शुरू हो गई। बुधवार को सदर तहसील की ग्राम पंचायत मझिया निवासी आदित्य पुत्र रामचंद्र ने डीएम से शिकायत की है। इसके सात-साथ भाजपा युवा मोर्चा के सहदेव सागर ने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में कहा कि मार्च 2025 को ग्राम पंचायत की खुली बैठक में पीड़ित के लिए राशन की दुकान का चयन हुआ। सभी प्रक्रियाओं को पूरा किया गया। इसके बाद भी राशन की दुकान को आवंटित नहीं कि गया है जिस पर पीड़ित के बड़े भाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.