चतरा, नवम्बर 15 -- सिमरिया, प्रतिनिधि। पॉक्सो एक्ट का आरोप झेल रहे भाजपा के पूर्व जिला मंत्री संजय पांडेय को उच्च न्यायालय ने बरी कर दिया है। पांडेय सिमरिया प्रखंड के टुटीलावा के रहने वाले हैं।13 जनवरी 2024 को एक युवती ने उनपर जोर जबरदस्ती करने का आरोप लगाया था। इस घटना के बाद भाजपा ने पार्टी से उन्हें निष्कासित कर दिया था। इसके अलावा उनकी गिरफ्तारी के लिए पीड़िता के परिवार और लोगों ने आंदोलन भी किया था। हाई कोर्ट ने माना कि कथित पीड़िता के अलावा उसके पिता और अन्य गवाहों ने घटना की जानकारी होने और आरोपी को पहचानने से इंकार कर दिया। इस आधार पर उच्च न्यायालय ने पांडेय को पॉक्सो एक्ट के आरोपों से बरी कर दिया। पांडेय ने कहा कि कई लोगों ने उनकी छवि को खराब करने की हर तरकीब अपनाई, पर अंत मे सच्चाई की जीत हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.