मुजफ्फर नगर, फरवरी 22 -- भाजपा मंडल के सोशल मीडिया सेल नगर संयोजक व उनके साथियों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से दो कार बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुंदनपुरा निवासी भाजपा मंडल के सोशल मीडिया सेल नगर संयोजक अभिषेक गोयल अपने साथी दीपक, अनुज सैनी, आशु सैनी, सोरभ सैनी व एक अन्य साथ मोहल्ला कुंदनपुरा से अर्टर्गिा कार को किराए पर लेकर मेरठ जनपद के गांव लावड में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रास्ते में कार चालक द्वारा नशीले पदार्थ का सेवन करने पर उन्होंने आपत्ति जताई। इस बात को लेकर उनका कार चालक से विवाद हो गया। आरोप है कि वापस लौटते समय कार चालक ने अपने 15-20 साथियों क...